News Bayaar

News Bayaar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर इन दिनों सियासी गलियारे में खूब चर्चा हो रही है. चर्चा कभी उपराष्ट्रपति पद के लिए तो कभी राष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर खुद नीतीश कुमार ने राज्यसभा को लेकर जो बात कही उसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार केंद्र की सियासत में रुक कर सकते हैं लेकिन फर्स्ट बिहार आपको बताने जा रहा है कि दरअसल नीतीश कुमार के बगैर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव में बीजेपी की स्थिति जमीनी तौर पर क्या होने वाली है. नीतीश बीजेपी के लिए कितने जरूरी हो जाते हैं इस बात को आंकड़े से समझा जा सकता है. सबको मालूम है कि देश में राष्ट्रपति का चुनाव होना है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जून महीने के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी हो सकती है. राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. एनडीए के पास संख्या बल तो है लेकिन इस चुनाव में जीत के लिए जो आंकड़े चाहिए उससे एनडीए थोड़ा कम है. ऐसे में पार्टी के बड़े नेताओं को संख्या बल जुटाने का लक्ष्य दिया गया है. विधानसभा में बीजेपी और उसके गठबंधन दलों की स्थिति को देखते हुए एनडीए का पलड़ा भारी माना जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रपति चुनाव के लिए 9000 वोट एनडीए के पास कम है. यह संख्या जुटाना एनडीए के लिए कोई बड़ी बात नहीं लेकिन इसके लिए यह भी जरुरी हो जाता है कि बीजेपी के साथ नीतीश कुमार जैसे मजबूत सहयोगी बने रहें. बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. ऐसे में जुलाई महीने के अंदर राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान तय माना जा रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सांसद ही मतदान करते हैं. इन दोनों सदनों में एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत है लेकिन राष्ट्रपति के लिए जो निर्वाचक मंडल होता है उसमें संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के साथ-साथ विधानसभाओं के सदस्य भी मतदान करते हैं. आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल का वोट 10 लाख 98 हजार 903 है. किसी भी उम्मीदवार की जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 5 लाख 49 हजार 452 है. हर राज्य के विधानसभा सदस्यों के वोट का मूल्य अलग अलग होता है. जैसे उत्तर प्रदेश के विधायक के के वोट का मूल्य सबसे ज्यादा है यूपी के एक विधायक के वोट का मूल्य 208 है. बिहार में भी विधायकों का वोट मूल्य ज्यादा है लेकिन मौजूदा स्थिति को अगर जोड़ दें तो एनडीए और सत्ताधारी बीजेपी के पास लगभग 9000 वोटों की कमी दिख रही है. ऐसे में बीजेपी को कुछ क्षेत्रीय दलों का साथ लेना होगा. भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए नेताओं की टीम भी बना दी है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों का जुगाड़ करना है. उसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री पीयूष गोयल, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी को जिम्मेदारी दी गई है. जाहिर है ऐसे में नीतीश कुमार की अहमियत बढ़ जाती है. इसके बगैर बीजेपी के लिए राष्ट्रपति चुनाव की राह आसान नहीं होगी. नीतीश राष्ट्रपति बने या ना बने उपराष्ट्रपति के पद पर जाएं या ना जाएं लेकिन इतना जरूर है कि नीतीश फिलहाल बीजेपी के लिए मजबूरी भी हैं और जरूरी भी.

नीतीश के जनता दरबार में 6 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप. मांझी ने की जनता दरबार स्थगित करने करने की मांग.

पटना में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भाग लेने आए 6 लोग एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।नीतीश कुमार...

Shivdeep Lande reached Saharsa. took over. SP Lipi Singh welcomed by giving bouquets.

सहरसा पहुंचे शिवदीप लांडे. पदभार किया ग्रहण. एसपी लिपि सिंह ने बुके देकर किया स्वागत.

बिहार के कोशी प्रक्षेत्र के नए डीआईजी शिवदीप वामनराव लांडे पदभार ग्रहण करने के लिए वे आज सहरसा पहुंचे जहां...

Courtesy meeting of Hemant Soren to Governor on New Year. Greeted new year.

नव वर्ष पर हेमन्त सोरेन की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट. नए साल की शुभकामनाएं दीं.

राज्यपाल श्री रमेश बैस से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मुलाकात की। राज्यपाल से मुख्यमंत्री की यह...

Preparations completed for the Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji Maharaj. Dhoom will be on 7th, 8th and 9th January.

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को लेकर तैयारी पूरी. 7, 8 और 9 जनवरी को रहेगी धूम.

पटना साहिब गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई...

Tejashwi along with wife Rajshree distributed blankets among the people. CM Nitish was targeted.

तेजस्वी ने पत्नी राजश्री के साथ लोगों के बीच बांटा कंबल. सीएम नीतीश को लिया निशाने पर.

नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया है तेजस्वी यादव...

2000-2000 rupees went to the farmers' account. Agriculture Minister Amarendra Pratap Singh expressed his gratitude to the PM.

किसानों के खाते में गए 2000-2000 रूपए. कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने पीएम का जताया आभार.

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वेब कास्टिंग के माध्यम से बिहार के...

corona again in patna

बिहार में ओमिक्रोन की एन्ट्री. पटना के इस इलाके में मिला संक्रमित व्यक्ति.

बिहार की राजधानी पटना में एक व्यक्ति ओमिक्रोन से संक्रमित मिला है. बताया जा रहा है कि किदवईपुरी इलाके के...

Page 47 of 67 1 … 46 47 48 … 67

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News