पटना की डिप्टी मेयर रजनी देवी के बेटे को पुलिस ने अपने दोस्तों के साथ घर में शराब पार्टी करते पकड़ा है. डिप्टी मेयर के बेटे का नाम आशीष यादव उर्फ गोलू है. महिला डिप्टी मेयर के बेटे की गिरफ्तारी का यह मामला पटना के दीघा थाना इलाके का है.
पूरा मामला शनिवार की देर रात का है. आशीष अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था. इसमें एक दोस्त का नाम महेश परमार है. बाकी दो दोस्तों के नाम के बारे में पुलिस ने अब तक नहीं बताया है. ये कमरे को अंदर से बंद कर शराब पी रहे थे. पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके बाद वो मौके पर पहुंची.
घर के अंदर छापेमारी कर पुलिस टीम ने डिप्टी मेयर के बेटे आशीष समेत सभी 4 लोगों को पकड़ लिया. सभी को थाने लाया गया. फिर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया और FIR दर्ज की. पुलिस ने छापेमारी में मौके से शराब की बोतल भी बरामद की है.













