तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच बढ़ती हुई दूरी को पाटने के लिए राबड़ी देवी आज अरसे बाद पटना पहुंची. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जमानत पर रिहा होने के बाद से राबड़ी देवी लगातार दिल्ली में ही रही हैं. लेकिन आज पहली बार पटना पहुंची.
पटना पहुंचने के बाद राबड़ी देवी अपने बेटे तेजप्रताप यादव के आवास भी गई लेकिन तेज प्रताप अपने सरकारी आवास पर मौजूद नहीं थे. लिहाजा राबड़ी देवी बैरंग अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंच गई. राबड़ी देवी फिलहाल एक दो दिनों तक के पटना में रुकेंगी. सूत्रों की मानें तो उनका मकसद तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच मौजूदा विवाद को खत्म कर आना है.
20 अक्टूबर को लालू यादव भी पटना आ रहे हैं ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की लालू से पहले क्या तेजप्रताप-तेजस्वी में सुलह कराने में उनकी माता सफल होंगी?













