• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
News बयार
Advertisement
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
News बयार
No Result
View All Result
Home खास खबर

अहमदाबाद प्लेन हादसे की जांच में ये बात आई सामने

Ahmedabad plane hadse me kya hua

News Bayaar by News Bayaar
July 13, 2025
in खास खबर, देश
0
अहमदाबाद प्लेन हादसे की जांच में ये बात आई सामने
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

अहमदाबाद से 12 जून को लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान हादसे के कारणों की शुरुआती जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट से पता चला कि उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड में विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे। इंजन-1 के एक सेकंड बाद ही इंजन-2 का फ्यूल स्विच भी ‘रन’ से ‘कटऑफ’ मोड में चला गया। जब अचानक से दोनों इंजन बंद हुए, तब विमान 180 नॉट्स की रफ्तार पर था।हालांकि रिपोर्ट में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसा किसी मानवीय गलती से हुआ या फिर किसी तकनीकी खामी की वजह से। अभी पूरी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि हम पायलटों के कल्याण और भलाई के लिए चिंतित हैं, इसलिए इस समय जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करें. प्लेन क्रैश की जांच तीन एंगल से होगी. पता किया जाएगा कि क्या तकनीकी खराबी से हादसा हुआ और इसमें बोइंग की जिम्मेदारी है या नहीं। जब तक क्लीन चिट नहीं मिलेगी, बोइंग जांच के दायरे में रहेगा।जांच होगी कि क्या पायलट ने जानबूझकर या गलती से इंजन कटऑफ किया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि गलती से स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पर शिफ्ट होना संभव नहीं। ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) को बुलाकर उनसे जांच कराई जाएगी।किसी अन्य उपकरण में खराबी से हादसा होने की संभावना भी जांची जाएगी।इस उड़ान में सह-पायलट क्लाइव कुंदर विमान उड़ा रहे थे, जबकि मुख्य पायलट सुमीत सभरवाल उड़ान की निगरानी कर रहे थे। उड़ान के अंतिम क्षणों में दोनों पायलटों के बीच बातचीत भी सामने आई है। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में दर्ज बातचीत का रिपोर्ट में जिक्र है। दोनों इंजन बंद हुए तब कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर में एक पायलट को यह कहते सुना गया – तुमने स्विच क्यों बंद किया? जिस पर दूसरा पायलट जवाब देता है-मैंने नहीं किया। रिपोर्ट में साफ नहीं है कि इनमें कौन-सी आवाज कैप्टन सभरवाल की है और कौन सी कुंदर की। अब बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर फ्यूल स्विच अपने आप रन से कटऑफ मोड में कैसे चला गया, जिससे इंजन को ईंधन मिलना बंद हो गया। सभरवाल के पास बोइंग 787 पर 8,600 घंटे और कुंदर के पास 1,100 घंटे से अधिक का अनुभव था। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पायलटों को उड़ान से पहले पर्याप्त आराम मिला था।अहमदाबाद हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज में कहीं पक्षी उड़ने की गतिविधि नहीं दिखी। हादसे के बाद डीजीसीए ने शुरुआती बयान में पक्षियों के टकराने की आशंका जताई थी। वीडियो में यह भी दिखा कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान का रैम एयर टर्बाइन एक्टिव कर दिया गया था। यह आपात स्थिति में इंजन को पॉवर प्रदान करने के लिए एक्टिव किया जाता है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि हवाई अड्डे के दायरे को पार करने से पहले ही विमान की ऊंचाई कम होने लगी।कोई भी पायलट इतना लापरवाह नहीं होता कि टेकऑफ व लैंडिंग के दौरान, जब पूरा ध्यान सामने लगे उपकरणों पर होता है, तब कॉकपिट के बीच वाले हिस्से में लगे स्विचों से छेड़छाड़ करे। पायलट के लिए टेकऑफ व लैंडिंग सबसे अहम समय होते हैं। टेकऑफ के दौरान पायलट का ध्यान फ्लाइट इंस्ट्रूमेंट्स व विमान को मैन्यूअली उड़ाने पर होता है। आम तौर पर दो हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद ऑटोपायलट लगाया जाता है। इस दौरान पायलट का ध्यान सिर्फ फ्लाइट को कंट्रोल करने पर होता है। यह लगभग असंभव है कि कोई भी पायलट, खासकर टेकऑफ के दौरान, थ्रस्ट लेवल के पीछे लगे स्विचों से छेड़छाड़ करना चाहेगा। ज्यादा से ज्यादा, आप कॉकपिट के आगे वाले पैनल में लगे लैंडिंग गियर को ऊपर उठाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे या फ्लैप्स को ऊपर उठाएंगे। व्यापक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करना जरूरी है।विमान पूरी ताकत से उड़ा है। उड़ने के लिए एक प्रारंभिक स्पीड होती है। विमान 180 नॉट पर चला गया था। इससे स्पष्ट है कि वो उड़ान के लिए सक्षम था। लेकिन उड़ान के कुछ ही सेकंड में दोनों इंजन बंद हुए हैं। कैप्टन ने फिर से उन्हें चालू करने का प्रयास किया। यही वजह रही कि विमान क्रैश के समय दोनों स्विच ऑन थे। ये विमान के साथ क्या हुआ है, कैसे हुआ है, क्यों हुआ है, इसका उत्तर आगे पता चलेगा।

Tags: Plane hadsa
Previous Post

लाइट, कैमरा, एक्शन…ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी का नक्शा पास

Next Post

बिहार के लोगों को अब 125 यूनिट मिलेगी फ्री बिजली

News Bayaar

News Bayaar

Next Post
People of Bihar will now get 125 units of free electricity

बिहार के लोगों को अब 125 यूनिट मिलेगी फ्री बिजली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Apple iPhone 7 review

July 28, 2021
Surveillance raids on the premises of the Sub Registrar of Samastipur. Seeing the bundle of notes, the senses flew away.

समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी का छापा. नोटों की गड्डी देख उड़े होश.

December 17, 2021
बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

February 5, 2022

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

September 4, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

April 1, 2026
Former JDU leader KC Lawrence joins RLD, party chief Jai Jai Chaudhary tells associates in Delhi

पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

March 22, 2026
Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026

Recent News

News Bayaar provides you all around news. Categories - National, State, Politics, Crime, Sports, Entertainment, Lifestyle, Career, International, Religion, Health, Education etc.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • एंटरटेनमेंट
  • करियर
  • क्राइम
  • खास खबर
  • खेल
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • पश्चिम बंगाल
  • बिजनेस
  • बिहार
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो

Recent News

रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

April 1, 2026
Former JDU leader KC Lawrence joins RLD, party chief Jai Jai Chaudhary tells associates in Delhi

पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

March 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.