भोजपुरी एक्टर पवन सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है. पवन सिंह ने X पर पोस्ट कर लिखा है कि किसी कारण से वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. साथ ही बीजेपी नेतृत्व का आभार भी जताया है कि उनपर भरोसा जताया गया… लेकिन वो चुनाव आसनसोल सीट से नहीं लड़ पाएंगे.