• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
News बयार
Advertisement
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
News बयार
No Result
View All Result
Home करियर

50 श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों का आवासीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन, जिवेश कुमार ने कहा आप हैं विभाग की आधारशिला

News Bayaar by News Bayaar
February 7, 2022
in करियर, खास खबर, बिहार
0
50 श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों का आवासीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन, जिवेश कुमार ने कहा आप हैं विभाग की आधारशिला
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान. पटना में बिहार लोक सेवा आयोग से 63वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से चयनित 50 श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों का प्रथम बार आवासीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन श्री जिवेश कुमार, माननीय मंत्री, श्रम संसाधन विभाग के कर कमलों द्वारा किया गया| उक्त अवसर पर विभाग के सचिव श्री संदीप आर पूडलकट्टी, विशेष सचिव श्री अलोक कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे|

माननीय मंत्री, श्री जिवेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा आप सभी विभाग की आधारशिला है और विभाग का प्रदर्शन आप के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। कुछ समय पूर्व तक विभाग में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के सृजित 545 पद के विरुद्ध काफी कम संख्या में पदाधिकारी उपलब्ध थे। लेकिन जब से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की बहाली BPSC के द्वारा की जाने लगी है, उसके पश्चात लगातार नियुक्ति हो रही है। वर्तमान में 350 से अधिक श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभाग में कार्यरत हैं साथ ही 64 वीं एवं 65 वीं बीपीएससी द्वारा लगभग 60 नए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभाग को प्राप्त हुए हैं। उम्मीद है कि आने वाले अगले कुछ वर्षों में हमारा संख्यात्मक बल पूर्ण हो जाएगा जो विभाग के बेहतर प्रदर्शन लिए आवश्यक भी है।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के द्वारा आज के समय में कई श्रम अधिनियमों में निरीक्षक की भूमिका निभाई जा रही है। उनके द्वारा सरकार के स्तर से संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं को भी जमीनी स्तर पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। बात चाहे श्रमिकों को मजदूरी का हक दिलाने का हो या बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने का, क्षेत्रों में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की प्रत्यक्ष भूमिका होती है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के द्वारा बाल मजदूरों का पुनर्वास, बंधुआ श्रमिकों का पुनर्वास, असंगठित कामगारों के लिए बिहार राज्य शताब्दी असंगठित कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना का क्रियान्वयन, प्रवासी मजदूरों के लिए बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना का क्रियान्वयन, निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न 16 कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, आदि किया जा रहा है।

इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन हो सके इसके लिए विभिन्न श्रम अधिनियमों एवं कल्याणकारी योजनाओं की बारीक समझ आपके लिए अति-आवश्यक हो जाता है। इस दृष्टिकोण से आप सभी के लिए इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को निरूपित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा आपको न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, बाल एवं किशोर (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, बिहार दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम, मजदूरी भुगतान अधिनियम आदि के सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यवहारिक समझ को विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिनियमों के साथ-साथ विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी आप सभी को दी जाएगी।

हाल ही में श्रम सुधारों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 4 नई श्रम संहिता को अधिसूचित किया है। इन चार श्रम संहिताओं में श्रम कानूनों के सरलीकरण के दृष्टिकोण से 29 विभिन्न श्रम कानूनों को समाहित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपको इन सभी श्रम संहिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी जो आने वाले भविष्य में आप के लिए काफी ही उपयोगी साबित होगा।

हमें उम्मीद है कि इस प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान का उपयोग करके आप निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए नियोजकों से अधिक-से-अधिक श्रम सेस संग्रह करेंगे, बाल श्रमिकों से राज्य को मुक्त करने का प्रयास करेंगे, गरीबों एवं वंचितों को उनके मजदूरी का हक़ दिलाएंगे तथा श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को कल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित करने के लिए प्रयत्न करेंगे।

विभाग आपके बेहतर सेवा शर्तों के लिए भी प्रयत्नशील है। हम आपको तकनिकी रूप से अधिक सक्षम बनाने के लिए शीघ्र लैपटॉप देने जा रहे है। इसके अतिरिक्त आपके लिए प्रखंडों में कर्यालय भवन तथा आपके संवर्ग के लिए बेहतर पद्सोपान का सृजन भी विभाग के अगले एक वर्ष के रोड-मैप में शामिल है। हमारी शुभकामना है कि आप इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाकर विभाग एवं राज्य के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करें।

श्री संदीप आर पूडलकट्टी, सचिव, श्रम संसाधन विभाग ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र में श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों को विभिन्न श्रम अधिनियमों, श्रम संहिताओं, श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र में पदाधिकारियों को सेवा संबंधी मामले वित्तीय मामले एवं अन्य उपयोगी विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभागों एवं अन्य संस्थानों से भी विशेषज्ञों को आमंत्रित कर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित कराया जाएगा।

श्री अलोक कुमार, विशेष सचिव ने कहा कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों के प्रशिक्षण, श्रम एवं नियोजन विषयों से संबंधित शोध मूल्यांकन इत्यादि कार्यों के लिए दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना की स्थापना की गई है।

Previous Post

कोरोना का ग्राफ गिरा तो EC ने दी खुले मैदान में रैली की इजाज़त, जानिए शर्तें

Next Post

जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, पंजाब में वोटिंग से 13 दिन पहले हुई रिहाई

News Bayaar

News Bayaar

Next Post
जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, पंजाब में वोटिंग से 13 दिन पहले हुई रिहाई

जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, पंजाब में वोटिंग से 13 दिन पहले हुई रिहाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Apple iPhone 7 review

July 28, 2021
Surveillance raids on the premises of the Sub Registrar of Samastipur. Seeing the bundle of notes, the senses flew away.

समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी का छापा. नोटों की गड्डी देख उड़े होश.

December 17, 2021
बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

February 5, 2022

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

September 4, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

April 1, 2026
Former JDU leader KC Lawrence joins RLD, party chief Jai Jai Chaudhary tells associates in Delhi

पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

March 22, 2026
Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026

Recent News

News Bayaar provides you all around news. Categories - National, State, Politics, Crime, Sports, Entertainment, Lifestyle, Career, International, Religion, Health, Education etc.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • एंटरटेनमेंट
  • करियर
  • क्राइम
  • खास खबर
  • खेल
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • पश्चिम बंगाल
  • बिजनेस
  • बिहार
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो

Recent News

रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

April 1, 2026
Former JDU leader KC Lawrence joins RLD, party chief Jai Jai Chaudhary tells associates in Delhi

पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

March 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.