• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
News बयार
Advertisement
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
News बयार
No Result
View All Result
Home क्राइम

नालंदा के बाद छपरा में 6 लोगों की मौत, परिजन कर रहे शराब पीने से मौत का दावा, डीएम बोले..ठंड से हुई मौत

News Bayaar by News Bayaar
January 20, 2022
in क्राइम, खास खबर, बिहार
0
नालंदा के बाद छपरा में 6 लोगों की मौत, परिजन कर रहे शराब पीने से मौत का दावा, डीएम बोले..ठंड से हुई मौत
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

CHAPRA: बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नालंदा में जहां जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि सारण में छह लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी है। सारण के मकेर थाना क्षेत्र में 6 लोगों की संदेहास्पद मौत के बाद परिजन जहां शराब पीने से मौत का दावा कर रहे हैं तो वहीं पुलिस व प्रशासन शराब से मौत की बात से इनकार कर रहे हैं। 

छपरा के अमनौर में 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत का मामला सामने आया है। मोहम्मद ईशा के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है। प्रभावित इलाकों में उत्पाद विभाग की टीम पहुंची। उत्पाद अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। मुख्यालय ने जांच रिपोर्ट मांगी है। वही  मढ़ौरा के डीएसपी इस घटना को अफवाह बता रहे हैं। वही मृतक रामनाथ राय की पत्नी लालती देवी ने बताया कि काम से लौटने के बाद जनता बाजार में 60 वर्षीय रामनाथ ने शराब पी ली थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी। 

वही बुधवार की अहले सुबह मो. इशा ने भी उसी इलाके में शराब पी थी जिसके बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गयी थी और इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गयी थी। वही शराब पीने से इसी गांव के 35 वर्षीय पलटन महतो की आंखों की रोशनी गायब हो गयी जिन्हें मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस की पोल खोलकर रख दी है। वही दरौली विधायक सत्यदेव राय ने भी पूरी घटना की जानकारी ली और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।   

वही डीएम राजेश मीणा ने बताया कि मृतक की पत्नी ने शराब पीने से पति की मौत की बात कही थी जिसके बाद तत्काल रामनाथ महतो के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में शराब पीने की बात सामने नहीं आई। मौत का कारण ठंड के कारण हार्ट अटैक होना बताई गई है। कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को गुमराह कर अफवाह फैलायी जा रही हैं। 

गौरतलब है कि मंगलवार को जहां अमनौर थाना के 45 वर्षीय कृष्णा महतो और 55 वर्षीय रामनाथ महतो के अलावा सिवान के 40 वर्षीय अनिल मिस्त्री की मौत हो गई थी। वहीं बुधवार को मकेर थाना क्षेत्र के नवकाढ़ा गांव के रघु राय के 40 वर्षीय पुत्र भरत राय, कैतुका नंदन गांव के बुटाई राय के 70 वर्षीय पुत्र बृज बिहारी राय के साथ अमनौर थाना के बसंतपुर गांव के 45 वर्षीय मो. ईसा की मौत हो गई।

परमानन्द छपरा गांव के मलिक महतो के 45 वर्षीय पुत्र पलटन महतो, तारा अमनौर गांव के केदार बैठा के 22 वर्षीय पुत्र संजय बैठा के साथ-साथ इसी गांव के मुंद्रिका बैठा के 24 वर्षीय पुत्र सूरज बैठा अस्पताल में भर्ती हैं। जहां सभी का इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि इनकी आंखों की रोशनी भी चली गई है। सबसे खराब स्थिति सूरज बैठा की बतायी जा रही है। उसका इलाज छपरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। वहां स्थिति बिगड़ने के बाद परिजन पटना लेकर गए हैं। वहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

वहीं  मुजफ्फरपुर के मंसूरपुर में पलटन महतो व संजय बैठा का इलाज चल रहा है। नरसिंहभानपुर गांव के मृत युवक रामनाथ राय के भाई सकलदीप राय एवं पत्नी लालती देवी ने कहा कि बाजार के पास नहरिया पर उनकी मौत देसी शराब पीने से हुई है। सोमवार की शाम वे शराब पीकर घर आए थे। पेट एवं सिर में दर्द की बात कह रहे थे। रात्रि में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के कहने पर अमनौर पुलिस ने शव को छपरा भेजा। वहां पोस्टमार्टम कराया गया। रामनाथ राज मिस्त्री थे। 

अन्य मृतकों कृष्णा महतो, अनिल मिस्त्री, भरत राय, बृज बिहारी राय एवं इशा का आनन फानन दाह संस्कार करा दिया गया। बृजबिहारी के पुत्र ने इसे स्वभाविक मौत बताया है। वहीं कृष्णा महतो के पुत्र ने ठंड से भरत राय के परिजनों ने बीमारी से और मोहम्मद इशा के पुत्र ने ठंड से मौत की बात कही है। 

थानाध्याक्ष राजेश प्रसाद ने बताया कि मकेर थाना क्षेत्र में शराब पीने से किसी की मौत नहीं हुई है। अमनौर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। हालाकिं पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही है। बीडीओ राजेश प्रसाद ने बताया कि शराब से किसी की मौत की जानकारी नहीं है वही मढ़ौरा के डीएसपी ने भी इस घटना को अफवाह बताया है।

Previous Post

विद्युत उपभोक्ताओं के शिकायतों के निवारण के लिए फोरम की हो स्थापना, बिहार सरकार की ऊर्जा विभाग को कोर्ट का ये आदेश जानिए

Next Post

बेगूसराय में शंटिंग के दौरान गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगी बेपटरी, कोई नुकसान नहीं

News Bayaar

News Bayaar

Next Post
बेगूसराय में शंटिंग के दौरान गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगी बेपटरी, कोई नुकसान नहीं

बेगूसराय में शंटिंग के दौरान गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगी बेपटरी, कोई नुकसान नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Apple iPhone 7 review

July 28, 2021
Surveillance raids on the premises of the Sub Registrar of Samastipur. Seeing the bundle of notes, the senses flew away.

समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी का छापा. नोटों की गड्डी देख उड़े होश.

December 17, 2021
बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

February 5, 2022

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

September 4, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

April 1, 2026
Former JDU leader KC Lawrence joins RLD, party chief Jai Jai Chaudhary tells associates in Delhi

पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

March 22, 2026
Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026

Recent News

News Bayaar provides you all around news. Categories - National, State, Politics, Crime, Sports, Entertainment, Lifestyle, Career, International, Religion, Health, Education etc.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • एंटरटेनमेंट
  • करियर
  • क्राइम
  • खास खबर
  • खेल
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • पश्चिम बंगाल
  • बिजनेस
  • बिहार
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो

Recent News

रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

रंगसाथी संस्था की ओर से पटना में नाटक मरणोपरांत का मंचन

April 1, 2026
Former JDU leader KC Lawrence joins RLD, party chief Jai Jai Chaudhary tells associates in Delhi

पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

March 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.