बिहार में आई बाढ़ ने किसानों को बहुत नुकसान पहुंचाया है. 30 जिलों के कुल 283 प्रखंडों में फसल बर्बाद हो गई है. इसकी वजह से 6,45,708.63 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से ज्यादा फसलों को नुकसान हुआ है. जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को नुकसान का आंकड़ा भेजा है. बिहार के 30 जिलों में बाढ़ के कहर से 6 लाख 45 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल को नुकसान हो गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, नुकसान की कुल अनुमानित राशि 875.27 करोड़ रुपए है. इसी प्रकार विभिन्न कारणों से 17 जिलों में जमीन खाली रह गई. 1,41,227.71 हेक्टेयर क्षति के लिए 96.03 करोड़ रुपए याने कुल 7,86,936.34 हेक्टेयर क्षति के लिए 971.30 करोड़ क्षति का आंकलन किया गया है. इसी प्रकार 30 सितंबर 2021 से 04 अक्टूबर 2021 के दौरान राज्य में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का भी आंकलन कराया गया है.
फसल नुकसान के लिए कुल 998.11 करोड़ रुपए का प्रतिवेदन कृषि विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दिया गया है. वहां से राशि मिलने पर प्रभावित किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.













