• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
News बयार
Advertisement
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
News बयार
No Result
View All Result
Home खास खबर

बिहार में 94 लाख परिवारों को मिलेगा दो-दो लाख रूपया, आप भी हैं क्या शामिल?

94 lakh families in Bihar will get Rs 2 lakh each, are you also included?

News Bayaar by News Bayaar
January 16, 2024
in खास खबर, बिहार
0
मिलेगा दो-दो लाख रूपया

मिलेगा दो-दो लाख रूपया

0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

PATNA: बिहार की नीतीश सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया है. राज्य के करीब 94 लाख परिवारों को सरकार 2-2 लाख रुपये देगी. कुछ महीने पहले कराये गये जातिगत गणना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका एलान किया था. उन्होंने कहा था कि बिहार के सारे गरीब परिवारों को दो-दो लाख रूपये दिये जायेंगे. आज इस पर कैबिनेट की मुहर लग गयी है.

राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब ये बिहार लघु उद्यमी योजना लागू हो गयी है. इस योजना के तहत गरीब परिवारों को रोजगार के लिए सरकार की ओर से दो लाख रूपये की मदद दी जायेगी. इसका लाभ जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी सभी वर्गों के गरीबों को मिलेगा. राज्य सरकार द्वारा अब इस योजना के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. आवेदन मिलने के बाद लॉटरी के जरिए उन लोगों का चयन किया जायेगा, जिन्हें पैसे मिलने हैं.

ऐसे मिलेंगे पैसे

नीतीश कैबिनेट के आज के फैसले में कहा गया है कि जाति आधारित गणना के अनुसार राज्य में आर्थिक रूप से गरीब परिवारों की संख्या 94 लाख से अधिक है. राज्य सरकार की ओर से 05 सालों में हर गरीब परिवार के कम-से-कम एक सदस्य को रोजगार हेतु अधिकतम 2.00 लाख रूपये अनुदान की राशि तीन किश्तों में दी जानी है, जिससे वे उद्यम स्थापित करते हुए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकेंगे और बेरोजगारी दर में कमी लायी जा सकेगी. इस उद्देश्य से राज्य मंत्रिपरिषद् द्वारा “बिहार लघु उद्यमी योजना” के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गयी है.

सरकार ने इस योजना को साल 2023-24 से 5 सालों के लिए लागू की है. कैबिनेट ने इस वित्तीय वर्ष यानि 2023-24 में दो सौ पचास करोड़ रूपये खर्च करने और साल 2024-25 में सांकेतिक रूप से एक हजार करोड़ रूपये खर्च करने की मंजूरी दी है. यानि कुल एक हजार दो सौ पचास करोड़ रूपये की राशि खर्च करने की मंजूरी दी गयी है.

पांच सालों में मिलेंगे 94 लाख परिवारों को दो लाख रुपये
बिहार सरकार की जातिगत गणना की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 94 लाख 33 हजार 312 परिवार ऐसे हैं, जिनकी महीने भर की आमदनी 6000 रुपये से कम है. सरकार ने ऐसे परिवारों को गरीब माना है. इन्हीं परिवारों के लिए बिहार लघु उद्यमी योजना लागू की गयी है. लेकिन सभी 94 लाख गरीब परिवारों को एक साथ पैसा नहीं मिलेगा. सरकार ने कहा है कि पांच साल में बारी बारी से सभी परिवारों को पैसा दिया जायेगा.

हर परिवार से एक व्यक्ति को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा. लेकिन किसी भी व्यक्ति को एक बार में दो लाख रूपये नहीं दिये जायेंगे. सरकार ने फैसला लिया है कि किसी भी लाभुक को तीन किश्त में दो लाख रूपये दिये जायेंगे.

लॉटरी से होगा चयन

इस योजना को उद्योग विभाग के जरिये लागू किया जायेगा. पैसे के लिए आवेदन मिलने के बाद लॉटरी के जरिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा. हर साल लॉटरी के जरिये लाभुकों को चयनित किया जायेगा और पांच साल में सभी परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. सरकार कह रही है कि इस योजना का मकसद है कि हर गरीब परिवार का एक व्यक्ति दो लाख रूपये से अपना कोई कारोबार कर सके. इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और वे गरीबी से बाहर निकलेंगे.

Tags: 2 lakh94 lakh families in Bihar will get Rs 2 lakh eachare you also included?
Previous Post

सुप्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव की आवाज में लोकगीत “बड़ा निक लागे राघव जी के गउवाँ” का लोकार्पण

Next Post

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन, सियासत में आई बड़ी हलचल

News Bayaar

News Bayaar

Next Post
सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन, सियासत में आई बड़ी हलचल

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन, सियासत में आई बड़ी हलचल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Apple iPhone 7 review

July 28, 2021
Surveillance raids on the premises of the Sub Registrar of Samastipur. Seeing the bundle of notes, the senses flew away.

समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी का छापा. नोटों की गड्डी देख उड़े होश.

December 17, 2021
बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

February 5, 2022

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

September 4, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026
Anant Singh took oath as dictator on this day

अनंत सिंह इस दिन लेंगे विधायक पद की शपथ

February 2, 2026
Women dominated the Bihar elections, voting more than men.

बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा, पुरुषों से इतना ज्यादा कर दिया वोट

November 12, 2025

Recent News

News Bayaar provides you all around news. Categories - National, State, Politics, Crime, Sports, Entertainment, Lifestyle, Career, International, Religion, Health, Education etc.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • एंटरटेनमेंट
  • करियर
  • क्राइम
  • खास खबर
  • खेल
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • पश्चिम बंगाल
  • बिजनेस
  • बिहार
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो

Recent News

Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.