बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के ऊपर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है. दिल्ली से पटना पहुंच प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि कांग्रेस के लिए उपचुनाव फ्रेंडली लड़ाई नहीं है. हम जीतने के लिए लड़ रहे हैं. कांग्रेस चुनाव को जीतने के लिए लड़ रही है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस का गठबंधन टूट चुका है.
तेजस्वी के फ्रेंडली लड़ाई वाले बयान पर श्री दास ने कहा कि चुनाव में अगर आमने-सामने की स्थिति हो गयी है. हम टकराव के लिए तैयार हैं. अब यह भी साफ हो जाएगा कि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन रहेगा या नहीं.
हमने राजद को यह कह दिया था कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हमारा उम्मीदवार होगा और हर हाल में हम चुनाव जीतेंगे, लेकिन इसके बावजूद तेजस्वी यादव लगातार यह कहते रहे कि दोनों सीटों पर राजद के उम्मीदवार होंगे. तेजस्वी यादव ने जल्दबाजी में बिना सोचे समझे दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी.













