बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। नीतीश कुमार की जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात की जानकारी बीजेपी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने दी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि संगठित व समर्पित NDA…आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है–
भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट
एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।
बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नहीं दी गयी एनडीए के नेताओं सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने रविवार की शाम सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर सीट शेयरिंग की जानकारी दी।













