• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
News बयार
Advertisement
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
News बयार
No Result
View All Result
Home Uncategorized

तेजस्वी ने पीएम के नाम लिखा पत्र, आरक्षण पर दिया जवाब

News Bayaar by News Bayaar
May 30, 2024
in Uncategorized, खास खबर, बिहार, राजनीति
0
Tejashwi again took credit for appointment of lakhs of teachers in Bihar

Tejashwi again took credit for appointment of lakhs of teachers in Bihar

0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

तेजस्वी यादव ने जातिगत जनगणना, आरक्षण, मंडल कमीशन और संविधान पर प्रधानमंत्री मोदी का ज्ञानवर्धन करते हुए खुला ख़त लिखा है।
———————-
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,

नमस्कार

चुनावी मौसम में ही आप बिहार आते है कल आप फिर बिहार आए और एक बार फिर आपने सभी लोगों को भ्रमित करने की असफल कोशिश की। मैं आपके समक्ष कुछ बातें रखना चाहता हूं। प्रधानमंत्री जी! आपको याद होगा कि बिहार से हम सब अगस्त 2021 में आपके पास जातिगत जनगणना की मांग को लेकर आए थे और आदरणीय नीतीश जी की जदयू समेत और भी दल मेरी इस मांग के पक्ष में थे। जातिगत जनगणना का प्रस्ताव मेरी ही पहल पर सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में पास कराया गया। हम सभी ने मिलकर आपसे जातिगत जनगणना की मांग की थी लेकिन आपने एकदम हमारी यह मांग ठुकरा दी थी। हम सबको पीड़ा हुई आपकी संवेदनशून्यता से लेकिन क्या ही कहे।

जब हम बिहार में सरकार में आए तो हमने सरकार में आते ही राज्य के खर्चे पर जातिगत सर्वेक्षण कराया। उसकी हकीकत से आपको भी अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री जी, हमने उस सर्वेक्षण के आलोक में आरक्षण का दायरा 75% तक बढ़ाया और आपसे बार-बार गुजारिश करते रहे और हाथ जोड़कर मांग करते रहे कि इसको संविधान की नौंवी अनुसूची में डालिये। लेकिन प्रधानमंत्री जी, मूलतः आप पिछड़ा और दलित विरोधी मानसिकता के हैं। आपने हमारी इस महत्वपूर्ण आग्रह जिसके पक्ष में बहुजन स्वर था पर आपने कोई विचार नहीं किया। 10 दिसंबर 2023 को पटना में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री से भी इसकी माँग की गयी थी।आप उनसे पूछ सकते हैं।

आज आप बिहार आये और यहां आ कर के आप जितनी कुछ आधारहीन, तथ्यहीन और झूठी बातें कर सकते थे, आपने की। अब आपसे अपेक्षा नहीं है कि आप अपने पद की गरिमा का ख़्याल रख विमर्श को ऊँचा रखेंगे। लेकिन आज आप “भैंस, “मंगलसूत्र” के रास्ते होते हुए “मुजरा” तक की शब्दावली पर आ गए। सच कहूं तो हमें आपकी चिंता होती है। क्या इस विशाल हृदय वाले देश के प्रधानमंत्री जी कि भाषा ऐसी होनी चाहिए? आप सोचिए और निर्णय कीजिए मुझे और कुछ नहीं कहना है।

आपने बाबा साहेब का आरक्षण खत्म करने का एक नायाब तरीका ढूँढा है। क्योंकि संविधान की धारा 15 और धारा 16 के तहत आरक्षण सरकारी नौकरियों में मिलता है। आपने रेलवे, सेना और अन्य विभागों से सरकारी नौकरियां ही खत्म कर दीं, तो फिर आरक्षण की अवधारणा कहा जाएगी लेकिन ये गंभीर चिंता आपकी प्राथमिकताओं में है ही नहीं। हम तो आप से कई बार आग्रह कर चुके हैं – संसद में, सड़क पर, सदन में, कि आप प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की व्यवस्था करिए ताकि एक व्यापक बहुजन आबादी दलित समुदाय और अन्य वंचित समूहों को उनको उनका वाजिब संवैधानिक हक़ मिले।

प्रधानमंत्री जी! पांच किलो राशन को भी आप “मुफ़्त”कहते रहते हैं। यह तो हमारे देश के नागरिकों का संविधान प्रदत्त न्यूनतम अधिकार है। आपकी भाषा और भाव मूलतः गरीब विरोधी है। मैं आपसे लगातार नौकरी, आर्थिक-सामाजिक न्याय और मंहगाई और बिहार को विशेष राज्य पर सवाल करता रहा हूँ लेकिन आपकी रहस्यमयी चुप्पी समस्त बिहारवासियों को हताश कर रही है।

आपसे कितनी बातें कहूं ? बस इतना कह सकता हूँ की बस अब चुनाव का एक ही चरण बचा है। हमारी जो भी मांग है आरक्षण को लेकर , संविधान को लेकर और आर्थिक सामाजिक न्याय के संदर्भ में उन सब पर ग़ौर फरमाइए। सीधे तौर पर आकर कहिए कि आप अपने प्रेरणा स्रोत गुरुजी गोलवलकर की “बंच ऑफ़ थॉटस” किताब से सहमत नहीं है। क्या आप कह पायेंगे? यह भी कह दीजिये की आप पिछड़े, अत्यंत पिछड़े, दलित, तमाम वर्गों को उनका समुचित आरक्षण प्राइवेट सेक्टर में भी देने की मांग से सहमत हैं। अगर आपसे यह सब नहीं कहते बन रहा है, तो जनता समझ लेगी कि आपकी चुनावी भाषणों का गिरता पैमाना ही आपकी राजनैतिक सोच का सही प्रतिबिम्ब है। कौन भूल सकता है कि 1990 में जब मंडल कमीशन लागू हुआ था तब मंडल कमीशन के विरोध में आप आडवाणी जी के साथ आरक्षण विरोधी रथ के सारथी थे। बहुजन दलित समुदाय कैसे भूल जाएँ?

समस्त दलित/पिछड़ा-अतिपिछड़ा और आदिवासी जानते है कि बीजेपी और आप बाबा साहेब, बिरसा मुंडा, मान्यवर कांशीराम लोहिया जी और मंडल कमीशन के कट्टर वैचारिक दुश्मन है। भाषण नहीं अपने एक्शन से बतायें श्रीमान जी ।

और हाँ! इस पत्र के साथ मैं गुजरात में ओबीसी कैटगरी के अंतर्गत मुस्लिम जातियों की सूची भी संलग्न कर रहा हूँ I शायद आपको ज्ञान और ध्यान भी ना रहा हो कि गुजरात में मुस्लिम समुदाय की जातियों को भी आरक्षण मिलता है। आप 13 बरस से ज्यादा अरसे तक इस राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं I अतः भ्रम फ़ैलाने और नफरत परोसने की राजनीति से परहेज करिएI

लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने की बजाय आप युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए संघर्षशील एक 34 के युवा तेजस्वी को जेल भेजने की धमकी दे रहे है। क्या ऐसी धमकी देकर आप संविधान की धज्जियाँ नहीं उड़ा रहे है? चुनाव आएंगे और जाएँगे लेकिन संविधान, देश की सामाजिक संरचना और इसकी बनावट पर अब और आघात मत कीजिये।

शुभकामनाओं सहित!

आपका,
तेजस्वी प्रसाद यादव
नेता प्रतिपक्ष

Previous Post

पति ने रील बनाने से मना किया तो पत्नी फरार

Next Post

ग्लोबल वार्मिंग से संकट में चाय उद्योग, उत्तर बंगाल के चाय कारोबार को भारी नुकसान की आशंका

News Bayaar

News Bayaar

Next Post

ग्लोबल वार्मिंग से संकट में चाय उद्योग, उत्तर बंगाल के चाय कारोबार को भारी नुकसान की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Apple iPhone 7 review

July 28, 2021
Surveillance raids on the premises of the Sub Registrar of Samastipur. Seeing the bundle of notes, the senses flew away.

समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी का छापा. नोटों की गड्डी देख उड़े होश.

December 17, 2021
बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

February 5, 2022

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

September 4, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026
Anant Singh took oath as dictator on this day

अनंत सिंह इस दिन लेंगे विधायक पद की शपथ

February 2, 2026
Women dominated the Bihar elections, voting more than men.

बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा, पुरुषों से इतना ज्यादा कर दिया वोट

November 12, 2025

Recent News

Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026
Anant Singh took oath as dictator on this day

अनंत सिंह इस दिन लेंगे विधायक पद की शपथ

February 2, 2026
Women dominated the Bihar elections, voting more than men.

बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा, पुरुषों से इतना ज्यादा कर दिया वोट

November 12, 2025

News Bayaar provides you all around news. Categories - National, State, Politics, Crime, Sports, Entertainment, Lifestyle, Career, International, Religion, Health, Education etc.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • एंटरटेनमेंट
  • करियर
  • क्राइम
  • खास खबर
  • खेल
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • पश्चिम बंगाल
  • बिजनेस
  • बिहार
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो

Recent News

Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.