• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
News बयार
Advertisement
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
News बयार
No Result
View All Result
Home खास खबर

शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर वापस नहीं लिया गया तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री का पुतला दहन, सम्राट चौधरी का बड़ा हमला

बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी किया

News Bayaar by News Bayaar
November 28, 2023
in खास खबर, बिहार, राजनीति
0
बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी किया

बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी किया

0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी किया है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गयी है। शिक्षा विभाग ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। इसके साथ ही विभाग ने मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ा दी है। ईद और बकरीद की छूट्टी तीन-तीन दिन कर दी गयी है वही मुहर्रम पर दो दिन का अवकाश रखा गया है। इसे लेकर अब भाजपा समेत सहयोगी दलों के नेता नीतीश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दरभंगा में नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। बिहार सरकार पर हिन्दू धर्म के पर्व के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार तुष्टिकरण की नीति बंद करे। सनातन धर्म के 83 प्रतिशत लोग पूरी तरह से जागरूक हैं। यदि सरकार ने जारी कैलेंडर को 24 घंटे के भीतर वापस नहीं लिया तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका जाएगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टिकरण से प्रदेश नहीं चलेगा यह मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं। बिहार की सरकार तुष्टीकरण बंद करें। सनातन धर्म के 83 पर्सेंट लोग पूरी तरह जागरूक हैं। अगर बिहार में नीतीश कुमार सरकार चलाना चाहते हैं तो मैं चेतावनी देता हूँ कि अगर एक भी हिंदू के पर्व को अगर आप अपमानित करने का काम करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी आपके खिलाफ आंदोलन करेगी।

बिहार सरकार ने अपने स्कूलों में बच्चों को कम से कम 220 दिन पढ़ाने के लिए ईद और बकरीद की छुट्टी बढ़ा दी. ईद और बकरीद पर पहले दो दिनों की छुट्टी होती थी. 2024 में दोनों पर्वों पर स्कूल तीन-तीन दिन बंद रहेंगे. वहीं, गर्मी की छुट्टी को दस दिन बढ़ा दिया. पहले 20 दिन छुट्टी होती थी, अगले साल 30 दिन की गर्मी छुट्टी होगी. मुहर्रम पर दो दिनों की छुट्टी होगी. लेकिन जन्माष्टमी, महाशिवरात्रि, राम नवमी, सरस्वती पूजा, राखी, तीज और जीतिया पर सरकारी स्कूल खुले रहेंगे. बता दें कि जन्माष्टमी, महाशिवरात्रि, रामनवमी जैसे पर्व पर केंद्र सरकार के कार्यालय, बैंक के साथ साथ बिहार सरकार के ऑफिस बंद रहेंगे. लेकिन सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को आना पड़ेगा.

बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टी का हिसाब किताब देखिये. ईद के मौके पर सरकारी स्कूल 10 से 12 अप्रैल तक तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे. बकरीद के लिए 18 से 20 जून तक 3 दिनों की छुट्टी होगी. मुहर्रम के मौके पर 17 और 18 जुलाई को दो दिनों की छुट्टी होगी. शब-ए-बारात पर 26 फरवरी को छुट्टी होगी. चेहल्लुम पर 25 अगस्त को तो हजरत मोहम्मद साहब की जयंती पर 16 सितंबर को छुट्टी रहेगी.

इसके अलावा गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर 17 जनवरी को, गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को, संत रविदास जयंती पर 24 फरवरी को, बिहार दिवस के के मौके पर 22 मार्च को, होली के मौके पर 26 औऱ 27 मार्च को, गुड फ्राइडे पर 29 मार्च को, आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को, बुद्ध पूर्णिमा पर 23 मई को, कबीर जयंती पर 22 जून को, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को, दुर्गा पूजा की सप्तमी के मौके पर 10 अक्टूबर को, दुर्गा पूजा के मौके पर 11 और 12 अक्टूबर को, दीपावली के मौके पर 31 अक्टूबर को, छठ के मौके पर 7 से लेकर 9 नवंबर तक और क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सरकारी स्कूलों में छुट्टी होगी.

सरकारी स्कूलों में बच्चों को 220 दिन पढाने का एलान करने वाली बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में 30 दिनों की गर्मी छुट्टी घोषित की है. लेकिन इस दौरान सिर्फ बच्चे स्कूल नहीं आय़ेंगे. सरकारी स्कूल के शिक्षकों को गर्मी छुट्टी के दौरान स्कूल में उपस्थित रहना होगा. शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षक गर्मी छुट्टी के दौरान भी स्कूल में आकर शैक्षणिक, प्रशासनिक औऱ कार्यालय का काम करेंगे. यदि जरूरत है तो वे स्पेशल क्लास भी लेंगे.

सरकार की इस नयी सूची में जिन पर्वों पर छुट्टी को खत्म कर दिया गया है उनमें जन्माष्टमी, रामनवमी, महाशिवरात्रि, राखी, तीज, जिउतिया, चित्रगुप्त पूजा जैसे पर्व शामिल हैं. बता दें कि इस साल भी बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने बीच में आदेश जारी कर राखी, तीज, जिउतिया, चित्रगुप्त पूजा जैसे पर्व पर छुट्टी खत्म कर दी थी. लेकिन इस पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया था. उसके बाद शिक्षा विभाग ने अपना आदेश बदला. लेकिन 2024 की छुट्टी की सूची में नये सिरे से बखेड़े को जन्म दे दिया.

Tags: BIHAR SCHOOLbjpHOLIDAYjdunitsh
Previous Post

अभिनेत्री अक्षरा सिंह के जन सुराज का सदस्य बनने पर प्रशांत किशोर का बयान, अक्षरा सिंह जैसी बिहार की बेटी के सारे दलों को छोड़कर जन सुराज से जुड़ने के फैसले का स्वागत

Next Post

सिलक्यारा टनल से सुरक्षित निकाले गए सभी 41 मजदूर, 1-1 लाख की मिलेगी मदद

News Bayaar

News Bayaar

Next Post
सिलक्यारा टनल से सुरक्षित निकाले गए सभी 41 मजदूर, 1-1 लाख की मिलेगी मदद

सिलक्यारा टनल से सुरक्षित निकाले गए सभी 41 मजदूर, 1-1 लाख की मिलेगी मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Apple iPhone 7 review

July 28, 2021
Surveillance raids on the premises of the Sub Registrar of Samastipur. Seeing the bundle of notes, the senses flew away.

समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी का छापा. नोटों की गड्डी देख उड़े होश.

December 17, 2021
बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

February 5, 2022

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

September 4, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026
Anant Singh took oath as dictator on this day

अनंत सिंह इस दिन लेंगे विधायक पद की शपथ

February 2, 2026
Women dominated the Bihar elections, voting more than men.

बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा, पुरुषों से इतना ज्यादा कर दिया वोट

November 12, 2025

Recent News

News Bayaar provides you all around news. Categories - National, State, Politics, Crime, Sports, Entertainment, Lifestyle, Career, International, Religion, Health, Education etc.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • एंटरटेनमेंट
  • करियर
  • क्राइम
  • खास खबर
  • खेल
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • पश्चिम बंगाल
  • बिजनेस
  • बिहार
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो

Recent News

Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.