वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है. उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी है. विनोद दुआ के निधन के खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर दौर पड़ी है. टीवी पत्रकारिता के जाने माने पत्रकार विनोद दुआ लंबे समय से बीमार चल रहे थे. आपको बता दें कि इसी साल उनकी पत्नी का भी कोरोना से निधन हो गया था. विनोद दुआ दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे देश के बड़े मीडिया सस्थानों में बतौर वरिष्ठ पत्रकार काम कर चुके थें.













