• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
News बयार
Advertisement
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो
No Result
View All Result
News बयार
No Result
View All Result
Home क्राइम

राजद के एक पूर्व विधायक पर रेप का आरोप. वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल.

News Bayaar by News Bayaar
November 19, 2021
in क्राइम, खास खबर, बिहार, राजनीति
0
राजद के एक पूर्व विधायक पर रेप का आरोप. वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल.
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

बिहार सरकार के आलाधिकारी औऱ राजद के एक पूर्व विधायक पर एक महिला ने सनसनीखेज आऱोप लगाया है. महिला का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ रेप किया. उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया औऱ कई दफे जबरदस्ती की गयी. रेप के बाद गर्भवती हुई महिला को बच्चा भी हो गया है. महिला उन आवेदन पत्रों को दिखा रही है जो उसने लगातार पटना पुलिस औऱ बिहार सरकार को भेजा लेकिन आरोपी इतने कद्दावर हैं कि केस दर्ज नहीं हुआ. हार कर महिला ने कोर्ट में केस दर्ज कराया है. महिला कह रही है कि उसके बच्चे का डीएनए टेस्ट करा लिया जाये, दूध का दूध-पानी का पानी हो जायेगा।

बिहार सरकार के आलाधिकारी औऱ एक पूर्व एमएलए पर ये आरोप लगाने वाली महिला मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली है. महिला आज तमाम कागजातों के साथ तेजप्रताप यादव के पास गुहार लगाने पहुंची. उसने दानापुर कोर्ट में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. महिला कह रही है कि उसकी कभी भी हत्या हो सकती है और इसे दोनों आरोपी ही जिम्मेवार होंगे. आरोप लगाने वाली महिला आज लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से गुहार लगाने पहुंची. वहीं उसने मीडिया से बात की।

महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजद के एक विधायक ने 2016 के फरवरी में उसे अपने आवास पर बुलाया. विधायक का फ्लैट पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के रूकनपुरा मोहल्ले में है. महिला ने कहा कि विधायक ने उससे कहा कि वह उसे राज्य महिला आय़ोग का सदस्य बना देगा. महिला ने कहा कि विधायक ने झांसा देकर अपने फ्लैट में बुलाया औऱ फिर गन प्वाइंट पर उसके साथ रेप किया. महिला कह रही है कि रेप के बाद वह थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए जाने लगी. तब विधायक ने अपने नौकर से बाजार से सिंदूर मंगवाया औऱ उसकी मांग भर दी. विधायक ने महिला से कहा कि आज से तुम मेरी वाइफ हो. तुम एफआईआर मत करो, मैं अपनी पत्नी से तलाक लेकर तुमसे शादी कर लूंगा।

महिला का आरोप है कि विधायक उसे पत्नी बनाने का झांसा देकर जगह-जगह बुलाता रहा. विधायक ने उसे दिल्ली के एक इंस्टीच्यूट में एडमिशन करा कर दिल्ली शिफ्ट कर दिया. एक दिन विधायक ने महिला को फोन कर पूणे के एक फाइव स्टार होटल में आने को कहा. विधायक ने महिला को कहा कि उसने पत्नी से तलाक ले लिया है, वह पूणे आ जाये ताकि उससे वह कोर्ट मैरेज कर सके. महिला का आरोप है कि जब वह पूणे के उस होटल में पहुंची तो वहां पहले से ही  बिहार कैडर के एक आईएएस अधिकारी भी विधायक के साथ मौजूद थे. विधायक ने महिला से उस आईएएस अधिकारी का परिचय कराया।

 

महिला का आरोप है कि पूणे के उसी होटल में विधायक औऱ आईएएस अधिकारी ने उसे खाने-पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया औऱ फिर दोनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया. दोनों ने रेप का वीडियो भी बनाया. इस वाकये के बाद महिला को वापस दिल्ली भेज दिया गया. महिला का आऱोप है कि उसके बाद दोनो उसे लगातार दिल्ली के अलग अलग होटलों मे बुलाते रहे. दोनों रेप के वीडियो के सहारे उसे ब्लैकमेल करते रहे. महिला दिल्ली के कई होटलों का नाम ले रही है जहां उसे बुलाया गया।

महिला का आरोप है कि रेप के कारण वह प्रेग्नेंट हो गयी. फिर विधायक औऱ आईएएस अधिकारी ने कहा कि वह अबॉर्शन करा ले. महिला ने अबॉर्शन नहीं कराया औऱ 25 दिसंबर 2018 को उसने बच्चे को जन्म दिया. बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बना क्योंकि रेप करने वाले दोनों व्यक्तियों में किसी का आधार कार्ड उसके पास नहीं था. बाद में अपने बच्चे को लेकर महिला दिल्ली से इलाहाबाद शिफ्ट हो गयी।

महिला का आरोप है कि बच्चे को जन्म देने के बाद उसे लगातार जान मारने की धमकी दी जा रही है. विधायक अब पूर्व विधायक हो चुका है. पूर्व विधायक और आईएएस अधिकारी उसे लगातार धमकी दे रहे हैं कि अगर कहीं भी जुबान खोली तो हत्या करा दिया जायेगा. महिला कह रही है  कि उसे दोनों से अपने और अपने बच्चे की जान को खतरा है।

महिला का कहना है कि उसने 12 मई 2020 को बिहार सरकार को पत्र भेजकर दोनों आरोपियों की शिकायत की.  पत्र की रिसीविंग भी मेरे पास है. लेकिन बिहार सरकार ने कुछ नहीं किया. उसके बाद महिला ने इलाहाबाद के एसएसपी को लेटर लिखा. चूंकि घटनास्थल पटना का था इसलिए इलाहाबाद के एसएसपी ने पटना पुलिस को वह पत्र भेज दिया. लेकिन पटना पुलिस की ओऱ से कोई पत्र उसके पास नहीं आया. महिला ने कहा कि उसने फिर से 28 अक्टूबर 2021 को पटना एसएसपी औऱ रूपसपुर थाना को रजिस्टर्ड पत्र भेजा. दोनों की ओऱ से कोई जवाब नहीं मिला।

महिला ने कहा कि जब बिहार सरकार औऱ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने आज थक कर कोर्ट की शरण ली है. पटना के दानापुर कोर्ट में महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है. महिला कह रही है कि उसे पटना आने जाने में भी डर लग रहा है. अगर उसके साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेवार आईएएस अधिकारी औऱ पूर्व विधायक होंगे. महिला ने कहा कि उसे न्याय चाहिये. वह आज अपनी गुहार लेकर राजद विधायक तेजप्रताप यादव के पास पहुंची है.

Tags: rjd mla
Previous Post

तीनों कृषि कानून वापस लेने का हुआ ऐलान. किसान आंदोलन का बड़ा असर.

Next Post

बिहार बोर्ड ने जारी की 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेट. स्टूडेंट्स हो जाए तैयार.

News Bayaar

News Bayaar

Next Post
बिहार बोर्ड ने जारी की 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेट. स्टूडेंट्स हो जाए तैयार.

बिहार बोर्ड ने जारी की 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेट. स्टूडेंट्स हो जाए तैयार.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Apple iPhone 7 review

July 28, 2021
Surveillance raids on the premises of the Sub Registrar of Samastipur. Seeing the bundle of notes, the senses flew away.

समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी का छापा. नोटों की गड्डी देख उड़े होश.

December 17, 2021
बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार में मुखिया जी को मिलेगा बॉडीगार्ड: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

February 5, 2022

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

September 4, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026
Anant Singh took oath as dictator on this day

अनंत सिंह इस दिन लेंगे विधायक पद की शपथ

February 2, 2026
Women dominated the Bihar elections, voting more than men.

बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा, पुरुषों से इतना ज्यादा कर दिया वोट

November 12, 2025

Recent News

Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026
Anant Singh took oath as dictator on this day

अनंत सिंह इस दिन लेंगे विधायक पद की शपथ

February 2, 2026
Women dominated the Bihar elections, voting more than men.

बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा, पुरुषों से इतना ज्यादा कर दिया वोट

November 12, 2025

News Bayaar provides you all around news. Categories - National, State, Politics, Crime, Sports, Entertainment, Lifestyle, Career, International, Religion, Health, Education etc.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • एंटरटेनमेंट
  • करियर
  • क्राइम
  • खास खबर
  • खेल
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • पश्चिम बंगाल
  • बिजनेस
  • बिहार
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो

Recent News

Chirag Asain's mother Reena Asain will not contest the General Secretary election. It is worth noting that Chirag Asain will get the chance?

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

February 22, 2026
Former IPS officer Amitabh Das arrested for posting controversial post in NEET student case

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार, NEET छात्रा मामले में विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी

February 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • देश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफ स्टाइल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • धर्म
  • वीडियो

© 2021 News बयार. All Rights Reserved.